उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने देहरादून और हरिद्वार समेत 5 जिलों के 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने को कहा गया है।
मुख्यालय ने यह आदेश कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।
*कहां से कहां भेजे गए अफसर:*
क्र. अधिकारी का नाम कहां से कहां भेजा गया
1 तपेश कुमार चन्द्र 31वीं PAC रुद्रपुर पौड़ी गढ़वाल
2 नीरज सेमवाल देहरादून उधमसिंह नगर
3 सुमित पाण्डेय नैनीताल हरिद्वार
4 अस्मिता मंगाई PTC नरेंद्रनगर पौड़ी गढ़वाल
5 आशिष जोशी CID सेक्टर देहरादून हरिद्वार
6 विमल प्रसाद चम्पावत नैनीताल
7 विमल रावत उधमसिंह नगर 31वीं PAC रुद्रपुर
8 नताशा सिंह हरिद्वार CID सेक्टर देहरादून
9 निहारिका सेमवाल पौड़ी गढ़वाल चम्पावत
10 तुषार बोहरा पौड़ी गढ़वाल देहरादून
11 अखलेश कुमार PTC नरेंद्रनगर उधमसिंह नगर
इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले प्रमुख रूप से प्रभावित हुए हैं। हरिद्वार से नताशा सिंह को CID देहरादून भेजा गया है, जबकि CID देहरादून से आशिष जोशी हरिद्वार तैनात किए गए हैं।



