देहरादून। जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तब दून पुलिस सड़कों पर मुस्तैद थी। देर रात घंटाघर पर पुलिस ने ‘मिशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों और प्रेशर हॉर्न बजाकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। रात के समय घंटाघर छावनी में तब्दील नजर आया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सीओ सिटी की दो टूक
सीओ सिटी देहरादून स्वप्निल मुयाल ने साफ कहा कि रात में किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है।

‘हमारा मिशन अपराध खत्म करना है’
मौके पर BBR LIVE NEWS से बॉबी राणा ने जब सीओ सिटी से पूछा कि ‘लोग सो रहे हैं और आप जाग रहे हैं’, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हमारा मिशन अपराध को खत्म करना है। इसी मकसद से मिशन प्रहार बनाया गया है और इसमें हमें काफी सफलता मिली है।’
BBR LIVE न्यूज के कैमरे में देर रात पुलिस की मुस्तैदी की तस्वीरें कैद हुईं। दून पुलिस का नशा और अपराध के खिलाफ ‘मिशन प्रहार’ लगातार जारी है।

Midnight 'Mission Prahar', Doon Police action at Ghantaghar, tighten noose on drunkards and hooligans


