देहरादून, 23 अगस्त 2026। किसान सेना (अ) के देहरादून कार्यालय पर शनिवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार के मार्गदर्शन में, प्रदेश प्रभारी कपिल पंवार, प्रदेश सचिव रोहित चौहान और युवा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 7 नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
श्रीमती यशोदा को ब्लॉक सचिव, श्रीमती अनुराधा को ब्लॉक महासचिव, श्रीमती नगमा को ब्लॉक प्रवक्ता, श्रीमती मालती को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा देवी को ब्लॉक मंत्री, अनिल को ग्राम अध्यक्ष और निक को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कपिल पंवार ने कहा कि “किसान एकता ही हमारी शक्ति है और किसान का सम्मान ही देश का अभिमान है। महिलाओं के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।”

युवा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष चौहान और प्रदेश सचिव रोहित चौहान ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी और किसानों के हक की लड़ाई को एकजुटता के साथ लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



