FIR के अनुसार प्रार्थिनी संध्या पुत्री स्व. राजेन्द्र निवासी चंद नगर रेसकोर्स और हिंदू रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को सूचना मिली थी कि कारगी चौक में इमरान खान उर्फ इमरान कुरैशी के निवास पर पाकिस्तानी लोगों की फोटो लगा पोस्टर लगा है।
तहरीर में आरोप है कि दिनांक 30/08/26 को दोपहर करीब 2:30 बजे जब ललित शर्मा, श्रधा, मोहित, संजय राणा मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से 400-500 लोगों की भीड़ जमा थी और समझाने पर भीड़ ने उग्र होकर पथराव किया, श्रधा द्वारा बताया गया की अभद्र टिप्पणी, और अंगुली मारकर अभद्रता का आरोप लगाया गया है।

तहरीर में आगे आरोप है कि ललित शर्मा को जान से मारने के उद्देश्य से हमला, हथियार होने, मोहित व संजय राणा के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह गाड़ी में बैठे तो गाड़ी को भी घेर लिया और दो पुलिसकर्मियों ने आकर बचाया।

घबराहट के कारण दो दिन बाद दिनांक 01/09/26 को पटेल नगर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उपरोक्त सभी आरोप FIR में दर्ज तहरीर के आधार पर हैं।



