DEHRADUN UTTRAKHAND NEWS…परवल निवासी म्तियाज ने उत्तराखंड और देशवासियों के लिए गौवंश को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
इम्तियाज ने कहा कि गौवंश हमारी साझा संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी उलेमाओं और समुदाय के लोगों से अपील की है कि गौवंश की हिफाजत को लेकर आपसी भाईचारा और समझदारी बनाए रखें।
उन्होंने कहा, “हिंदू-मुस्लिम एकता ही हमारे देश की ताकत है। गाय को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या गलतफहमी से बचना चाहिए और कानून का सम्मान करना चाहिए।”
इम्तियाज ने कहा कि इस्लाम भी सभी जीवों के प्रति रहम और दया सिखाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें और उत्तराखंड का गंगा-जमुनी तहजीब वाला माहौल बनाए रखें।
उनके इस बयान की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है और लोगों ने इसे भाईचारे की मिसाल बताया है।



