*देहरादून, 17 मई 2026:*
आज राजपुर रोड स्थित माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश टंडन जी के आवास पर उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों को सम्मानित करना आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता है।
*सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तित्व:*
– *डॉ. श्री बी.के. संजय* – पद्म श्री
– *अकबर सिद्दीकी* – अध्यक्ष, देहरादून चैप्टर
– *डॉ. मुकुल शर्मा* – अध्यक्ष, सांख्य योग फाउंडेशन
– *संजीव त्यागी* – उप निरीक्षक, सतर्कता विभाग
– *नीरज चौधरी* – निरीक्षक, उत्तराखंड पुलिस
– *सुरेंद्र दत्त शर्मा* – प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन
– *ताहिर हसन*
– *डॉ. रमा गोयल*
– *प्रकाश निधि शर्मा*
– *अभय निधि शर्मा*
– *असलम*
– *राजेश भंडारी*
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित गणमान्य लोगों ने उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित सदस्यों के सामूहिक फोटो सेशन और जलपान के साथ हुआ।



