देहरादून में वीकेंड पर रात के वक्त हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं। देहरादून पुलिस ने ‘मिशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ के तहत नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस दिया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर सार्वजनिक जगहों पर हंगामा करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई हो रही है।
दरअसल SSP देहरादून के निर्देश पर शहर में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। SP सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें देर रात संदिग्ध ठिकानों पर औचक छापेमारी कर रही हैं।

SP सिटी प्रमोद कुमार जी ने कहा की
_”SSP सर के निर्देशन में हम ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चला रहे हैं। वीकेंड पर रात में हुड़दंग, शराब पीकर ड्राइविंग और शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मेरी टीमों ने कई ठिकानों पर रेड की है। हमारा मकसद साफ है: कानून तोड़ा तो बख्शे नहीं जाएंगे।”_
SP सिटी प्रमोद कुमार ने बॉबी राणा से खास बातचीत में बताया कि ‘मिशन प्रहार’ के तहत पुलिस का फोकस रात के समय शहर में शांति बनाए रखना है। देहरादून पुलिस की ये कार्रवाई उन लोगों के लिए चेतावनी है जो नियमों को हल्के में लेते हैं।
मैं इस वक्त देहरादून की सड़कों पर हूं, जहां रात 10 बजे के बाद पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग हो रही है। पुलिस का साफ संदेश है: हुड़दंग किया तो होगी ‘नाइट स्ट्राइक’।

Dehradun: Police attack rioters in 'Night Strike'


