कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू नेता *तनवीर खान* को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में *प्रदेश महासचिव* की अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।
लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में तनवीर खान की भूमिका सराहनीय रही है।
इस नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
कांग्रेसजनों ने कहा कि तनवीर खान जैसे अनुभवी, मिलनसार और हमेशा सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले नेता को प्रदेश महासचिव जैसा दायित्व मिलने से निश्चित ही संगठन को नई मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक स्तर तक और अधिक सशक्त होगा।
कांग्रेस परिवार की ओर से तनवीर खान जी को अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आप अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करेंगे



