देहरादून से बड़ी खबर आसारोड़ी पर कुर्बानी के जानवरों को लेकर जमकर बवाल हुआ।
दरअसल, कुर्बानी के जानवर लेकर जा रही एक गाड़ी को कुछ महिलाओं ने रोक लिया और जानवरों को जबरन उतार दिया। इसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया।
महिलाओं का आरोप है कि जानवरों के कागज पूरे नहीं थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि ईद के मौके पर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
देखते ही देखते आसारोड़ी पर मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।
दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एहतियातन कुर्बानी के पशुओं को नगर निगम की गाड़ी से भेज दिया गया है।
विवाद यहीं नहीं थमा। नाराज मुस्लिम समुदाय के लोग अपने जानवरों को लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गए और महिलाओं पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
फिलहाल ख़बर लिखे जाने तक मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय के बाहर ही थे!



