यूपी को 4 साल के इंतजार के बाद परमानेंट डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) मिल गया। मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को ही परमानेंट डीजीपी बना दिया गया है। दैनिक भास्कर ने शनिवार (30 मई) को ही उनके नाम को कन्फर्म कर दिया था। रविवार को यूपी सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया।
UPSC की गाइडलाइन और सुप्रीम कोर्ट के नियमों के मुताबिक, वह कम से कम 2 साल तक यूपी के DGP रहेंगे। राजीव कृष्ण 1 जून, 2025 से कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल रहे हैं।
दरअसल, यूपी सरकार ने परमानेंट DGP को लेकर संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) को 19 IPS के नाम भेजे थे। इसे लेकर 26 मई को दिल्ली में आयोग की बैठक हुई थी। इसमें यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी शामिल हुए थे। बैठक में रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम डीजीपी के पैनल के लिए फाइनल किए गए थे। इसके बाद आयोग ने तीनों के नाम यूपी सरकार को भेज दिए थे।



