देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से जमीन विवाद और मारपीट का एक बड़ा मामला सामने आया है जहाँ एक दलित व्यक्ति ने 8 लोगों पर उसकी जमीन पर कब्जा करने, मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला ग्राम मोहब्बेवाला मस्जिद वाली गली का है। पीड़ित सुखराम ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को जब वो अपने मकान के पीछे अपनी खाली जमीन पर गया तो देखा कि नूरजहां पत्नी फैज अली ने उसकी जमीन पर पानी का नल लगा रखा है।

आरोप है कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो नूरजहां, शाहरुख, फारुख, मुस्कान, फिरोज, शाइना, जावेद और सईद समेत 8 लोगों ने घेराबंदी कर उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्द ‘चमार’ कहा और जिंदा गाड़ने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उसकी जमीन पर गेट लगाने की कोशिश हुई थी जिसकी शिकायत उसने थाना क्लेमेंटटाउन, SSP देहरादून और मुख्यमंत्री तक से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने बताया कि मामला अब सिविल कोर्ट में भी है और आरोपी उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जमीन के बदले न जमीन न पैसा देने की बात कह रहे हैं।

फिलहाल पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ अपनी तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
इस पूरे मामले में अब देखना होगा कि क्लेमेंटटाउन पुलिस इस गरीब दलित की शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है।



