देहरादून। हिंदू रक्षा दल की प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व केवल एक धागे का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और जीवन भर साथ निभाने के वचन का प्रतीक है। यह त्योहार हमारी सनातन संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है, जब हमें अपनी बहनों, बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हम सभी नारी शक्ति के सम्मान और उनकी रक्षा का प्रण लें।
अंत में उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से सभी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करती हूँ। रक्षाबंधन का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आए।”



