अंतर्राष्ट्रीय संयोजक रवि पंवार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से ठोस निर्णय लेने का किया आग्रह
आज हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी दर्शन भारती जी के सानिध्य में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी को एक ज्ञापन सौंपा गया।
यह ज्ञापन अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन™ के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक / प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड रवि पंवार द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सौंपा गया।
इस अवसर पर रवि पंवार ने कहा कि देश का किसान आज भी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जिनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसान हित में ठोस और निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया, ताकि अन्नदाता को राहत मिल सके।



