प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए इसे ‘आपदाओं का दशक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि मानवता पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर स्थिति नहीं बदली तो दुनिया की बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

मोदी के भाषण की 7 बड़ी बातें
1. *नीदरलैंड बना यूरोप का गेटवे*: PM ने कहा भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा। प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद ब्रिज बताया।
2. *दुनिया संकट में*: कोरोना, युद्ध और एनर्जी क्राइसिस से दुनिया जूझ रही है। हालात नहीं सुधरे तो बीते दशकों की प्रगति खत्म हो जाएगी।
3. *भारत स्टार्टअप हब*: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं।
4. *UPI में नंबर-1*: एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन हुए। दुनिया के 50% डिजिटल पेमेंट भारत में हो रहे हैं।
5. *चिप भी मेड इन इंडिया*: भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है। 2 में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। AI सेक्टर में भी भारत तेजी से बढ़ रहा है।
6. *16 मई 2014 को याद किया*: PM ने कहा कि इस दिन दशकों बाद पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बनी थी। करोड़ों भारतीयों का भरोसा उन्हें न रुकने देता है, न थकने देता है।
7. *प्रवासी भारतीयों की तारीफ*: नीदरलैंड में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीयों की प्रशंसा करता है।मोदी जी ने प्रवासी भारतीयों से आह्वान किया कि वे भारत और नीदरलैंड के बीच सेतु बनकर ग्लोबल ग्रोथ में योगदान दें। कहा कि भारत का लक्ष्य सिर्फ अपनी तरक्की नहीं, पूरी मानवता को संकट से बाहर निकालना है।



